ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करता है। जिसका असर राशियों के साथ साथ ब्रह्माण्ड की हर चीज़ों में पड़ता है। इसी कड़ी में 6 फरवरी को सूर्य देव भी अपनी चाल बदलने जा रहे है। जिसके चलते 3 राशियों की किस्मत रातों रात बदल जाएगी। बता दें कि सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। इन्हें आत्मा, पिता, मान सम्मान, नेतृत्व क्षमता, राजकाज, पद प्रतिष्ठा , सफलता इत्यादि का कारक भी माना जाता है। जब सूर्य अपनी चाल बदलते हैं तो व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सूर्य देव 6 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में मुनाफा होगा। पदोन्नति मिल सकती है। इनका में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया घर या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के जातकों के लिए भी सूर्य की यह चाल अनुकूल रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह नक्षत्र गोचर सफलता के द्वार खोलने वाला है। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा, मुनाफा भी बढ़ेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। पदोन्नति मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा।