Mechanical Baba : मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित करीला धाम में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। करीला मेला देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। हर साल करीला के मेले में करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते है। करीला में मां जानकी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में राई नृत्य कराने की परंपरा है।
करीला मेले में इस बार भी 20 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसी मेले में एक नागा साधु चर्चा का विषय बने हुए है। ये नाग साधु मैकेनिकल बाबा के नाम से मशहूर है। बाबा खुद मैकेनिकल इंजीनियर है, जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते है। मैकेनिकल बाबा केरल से करीला धाम में अपना दरबार लगाए हुए है।
आस्था का केन्द्र बने बाबा
करीला मेले में देशभर से लाखों लोगा मां जानकी के दरबार में अपनी हाजरी लगाते है। इसी मेले में केरल के मशहूर मैकेनिकल बाबा आस्था का केन्द्र बने हुए है। मेले में बाबा की खूब चर्चा हो रही है। बता दे कि करीला मेले में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई नागा साधु आया है। इतना ही नहीं मैकेनिकल बाबा के अलावा करीला मेले में कर्नाटक, तेलंगाना और बेंगलुरू के 6 नागा साधु पहुंचे है।
राई के लिए मशहूर करीला
आपको बता दें कि अशोकनगर जिले का करीला धाम राई नृत्य के लिए मशहूर है। बताया जाता है भक्त की मन्नत पूरी होने पर मंदिर में राई नृत्य कराया जाता है। करीला धाम को महर्षि वाल्मीकि का आश्रम और भगवान राम के पुत्र लव और कुश की जन्मस्थली माना जाता है। करीला में रंग पंचमी के मौके पर मां जानकी के दरबार में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है।