Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु को रामवनमी पर बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान पीएम मोदी तमिल सभ्यता और संस्कृति को दर्शाने वाले पंबन ब्रिज का उद्धाटन करेंगे। आपको बतादें कि समुद्र में बना यह पुल इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है, इसके साथ ही यह पुल देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है जिससे रामेश्वरम सहित यहां के आसपास के इलाके में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आर्थिक गतिविधियां भी तेज होगी। पंबन ब्रिज कैंटीलीवर संरचना आधारित 1914 में बने उस पुराने ब्रिज की जगह लेगा जो भारत के मुख्य भूभाग से रामेश्वर को जोड़ता था।
तीर्थस्थलों में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की पहुंच :
लेकिन समुद्री क्षरण के चलते 2022 में इसे बंद कर नवनिर्माण शुरू किया गया था। इस ब्रिज से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों श्रद्धालुओं की पहुंच बढ़ेगी।पीएम मोदी पुल उद्घाटन के बाद रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही तमिलनाडु को 8300 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे। पंबन ब्रिज तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है, पंबन (रामेश्वरम) को मुख्य भूमि पर द्वीप मंडपम से जोड़ती है .
इस इलाके पर फैला है ब्रिज :
पंबन ब्रिज तमिलनाडु में पाक जलडमरूमध्य पर फैला है। और 2.07 किलोमीटर लंबा है। 72.5 मीटर का नेविगेशनल स्पैन है, जिसे लंबवत रूप से 17 मीटर तक उठाया जा सकता है। ताकि, नीचे से जहाज़ सुरक्षित गुज़र सकें। यह पुल दो रेलवे ट्रैक को सहारा दे सकता है। और IIT मुंबई और IIT चेन्नई के इंजीनियरों द्वारा डिजाइन किए गए हैं हालांकि, इससे पहले यहां अभी एक ही रेललाइन है। ट्रेनें 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से इस पुल से गुजर सकती हैं।
पंबन ब्रिज की विशेषता :
पंबन ब्रिज रेल यातायात और अधिक भार संभालने के लिए बनाया गया है।इस पुल को रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा निर्मित किया गया है जिसकी अनुमानित आयु 100 साल है।और यह कुल 550 करोड़ की लागत से बना है। समुद्री क्षरण से बचाने के लिए वेल्डेड जोड़, स्टेनलेस स्टील, हाई क्वालिटी पेंट के अलावा पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है। यह पुल पुराने पुल से लिफ्ट स्पैन गर्डर आधारित और 3 मीटर ऊंचा है, ताकि इससे जल परिवहन बाधित न हो पाए। इंजीनियरों ने सटीक वेल्डिंग जांच के लिए PAUT (चरणबद्ध ऐरे अल्ट्रासोनिक परीक्षण) का उपयोग किया।यूएसए में यूके में टॉवर ब्रिज गोल्डन गेट ब्रिज, स्वीडन और डेनमार्क के बीच ओरेसंड ब्रिज जैसे प्रसिद्ध पुलों की तकनीक और आधुनिक डिज़ाइन भी शामिल है।