Stock Market Closing: 24 मई 2023 को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. बैंकिंग स्टॉक्स में प्रॉफिट बुकिंग के कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली की वजह से बाजार गिरा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 61,773 पर बंद हुआ है और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 62 अंकों की गिरावट के साथ 18,285 पर बंद हुआ है.
देखें सभी सेक्टर का हाल:
आज के कारोबार में बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट देखी गई है. बैंक निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद हुआ है.बैंक निफ्टी में 276 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट हुई है. मेटल्स, इंफ्रा और कमोडिटी सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट देखी गई है. वहीं आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, एनर्जी, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में चढ़ावा देखा गया है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं.
इंडेक्स का नाम |
बंद होने का स्तर |
उच्च स्तर |
निम्न स्तर |
प्रतिशत बदलाव |
BSE MidCap |
26,491.57 |
26,585.18 |
26,393.42 |
00:02:01 |
BSE Sensex |
61,801.29 |
62,154.14 |
61,708.10 |
-0.29% |
BSE SmallCap |
29,933.11 |
30,059.93 |
29,827.17 |
0.10% |
India VIX |
13.11 |
13.44 |
12.41 |
4.03% |
NIFTY Midcap 100 |
33,031.35 |
33,136.70 |
32,865.40 |
0.21% |
NIFTY Smallcap 100 |
9,949.40 |
10,002.30 |
9,908.35 |
0.01% |
NIfty smallcap 50 |
4,483.45 |
4,506.00 |
4,470.60 |
-0.13% |
Nifty 100 |
18,170.00 |
18,267.80 |
18,149.30 |
-0.27% |
Nifty 200 |
9,573.90 |
9,621.95 |
9,559.85 |
-0.21% |
Nifty 50 |
18,285.40 |
18,392.60 |
18,262.95 |
-0.34% |
|
|
|
|
|
Read More: आज के दिन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का होगा आमना सामना, देखें संभावित प्लेइंग-11
कई स्टॉक्स में तेजी दिखाई दी:
आज के ट्रेड में कई स्टॉक्स में तेजी देखी गई है. सन फार्मा, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टाइटन कंपनी, पावर ग्रिड और मारुति सुजुकी में तेजी देखी गई है. वहीं टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व में गिरावट देखी गई है.
निवेशकों की संपत्ति में हुई गिरावट:
निवेशकों की संपत्ति में आज के कारोबारी सत्र में गिरावट हुई है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप कम होकर 279.55 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची है, जबकि मंगलवार को यह 279.78 लाख करोड़ रुपये थी. इसका मतलब है कि निवेशकों की संपत्ति में आज के ट्रेड में 23000 करोड़ रुपये की कमी हुई है.
Read More: ADANI STOCKS: अडानी समूह के स्टॉकस में इन्वेस्ट करने से LIC को हो रहा मुनाफा, 6200 करोड़ रूपये की उछाल देखने को मिली