Satpura Tiger Reserve: नर्मदापुरम मप्र के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में तीन नन्हे शावक मेहमानों की एंट्री हुई है। बाघिन मछली ने तीन शावकों को जन्म दिया। बाघिन मां शावकों के साथ पहली बार चूरना रेंज में वाॅक करते नजर आई। रोमांचित करने वाले इस नजारे को फॉरेस्ट ऑफिसर धीरज सिंह चौहान ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
Satpura Tiger Reserve: एसटीआर में दो बाघिन ने तीन-तीन शावकों को जन्म दिया है। पिछले सप्ताह मढ़ई में सुबह-सुबह पेट्रोलिंग के दौरान स्टाफ को बाघिन अपने तीन शावकों के साथ नजर आई। बाघिन शावकों को लेकर कच्चा रास्ता पार करते देखी गई थी। शुक्रवार को चूरना में भी मछली बाघिन नन्हें तीन शावकों के साथ दिखी। बाघिन मां के पीछे-पीछे शान से मस्त तीनों शावक जाते दिखे।