रायपुर: राष्ट्रपति के मंदिर पहुँचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया. उनका स्वागत ओडिशा की परंपरा के अनुसार किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कीं,. भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर मंदिर का परिक्रमा भी कीं. मंदिर समिति के पुजारीगण पूजा संपन्न कराए.
इस दौरान राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्यपाल रमेन डेका, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक, विधायक पुरंदर मिश्रा समेत अन्य नेट भी मौजूद रहे.
पूजा अर्चना के बाद मंदिर से बाहर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए काफी लोग मौजूद रहे, जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ मंदिर से रवाना हो गयीं.