भोपाल : देशभर में आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगहे जगहे पर आतिशबाजी की जा रही है, तो वही राजधानी भोपाल में भी कई तरह के कार्यकमों का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने इस खास दिन पर सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश की घोषणा की है। इतना ही नहीं अंबेडकर जयंती पर आज अस्पतालों में भी अवकाश रहेगा। जिसके चलते मरीजों को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है।
सरकारी अस्पतालों में आज रहेगा अवकाश
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने अंबेडकर जयंती के चलते सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों के साथ साथ सरकारी अस्पतालों में भी आज अवकाश रहेगा। जारी आदेश के तहत अस्पतालों में आज OPD सेवाएं सिर्फ 3 घंटे चलेगी, जो की सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगी। इसके अलावा भोपाल के AIIMS और हमीदिया में भी सेवाएं बंद रहेंगी। जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।