भोपाल। राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक महिला के साथ उसके पडोसी ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन जाकर आरोपी पडोसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के नीलबड़ के ग्राम कलखेड़ा का बताया जा रहा है। जहां एक महिला के साथ उसके पडोसी ने दुष्कर्म कि वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है , जब महिला अपनी पड़ोसन के घर उससे मिलने गई थी। इस दौरान घर में सिर्फ पड़ोसन का पति कैलाश यादव मौजूद था।
पड़ोसन के घर में न होने पर महिला वहां से जाने लगी। तब कैलाश ने महिला को बातों में उलझा कर रोक लिया और कुछ ही देर बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता को धमकाया भी। घर आकर पीड़िता ने अपने पति को साडी बात बताई। इसके बाद दोनों मिलकर पुलिस स्टेशन में जाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।