रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। ये मामला पंडरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पर पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसका रेप किया है। ये घटना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे की है। और रेप करने वाले लड़के की उम्र 15 साल बताई जा रही है। बच्ची के माता-पिता मंडी गेट स्थित चंद्रशेखर नगर में रहते हैं। बच्ची दोपहर डेढ़ बजे करीब अपने घर पर खेल रही थी। इसी दौरान 15 वर्षीय किशोर बच्ची को चाकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। दर्द से तड़प रही रोते हुई बच्ची को देख लड़का बुरी तरह से घबरा गया और उसने उसे शांत कराने चाकलेट दिया फिर उसे उसके घर के बाहर छोड़कर चला गया।
बच्ची ने मां को दी घटना की जानकारी :
वहीं जब उसकी मां घर पहुंची तो बच्ची दर्द से तड़पते हुए रो रही थी। बच्ची से उसकी मां ने रोने का कारण पूछा, तो उसने अपनी मां को इशारों से घटना की जानकरी दी और उसके साथ गलत काम करने वाले के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को इलाज कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। घटना के बाद बच्ची बुरी तरह से डरी हुई है। बच्ची की मां लोगों के घरों में झाडू पोंछा करने का काम करती है और पिता रिक्शा चलाने का काम करता है।
लड़के का ट्रैक रिकार्ड खराब :
सूत्रों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही लड़के को कस्टडी में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बतादें पुलिस ने जिस 15 साल के लड़के को रेप करने के आरोप में पकड़ा है, वो अपराधिक प्रवृत्ति का है। इस लड़के ने इससे पहले भी छोटे-छोटे बच्चों के साथ मोहल्ले में घिनौनी हरकते पकड़ा गया है। लेकिन बदनामी के डर से लोगों ने थाने में इस घटना की शिकायत नहीं की थी। जिसके चलते इस लड़के का हौसला और भी बढ़ गया। और उसने अपने पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ रेप किया। घटना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोषित हैं, और अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।