MP GANGRAPE CASE : मध्य प्रदेश के सतना मे एक ढाबा मालिक ने अपने 2 अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर ढाबे में खाना खाने आई 26 साल की दलित महिला को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है।
READ MORE : संसद में आज भी चर्चा का विषय रहेगा भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प, कांग्रेस ने बुलाई हाईलेवल की मीटिंग
जिसके अनुसार महिला अपने पति से झगड़ा होकर अपने पैदल अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी जहां रास्ते में भूक लगने पर महिला उस ढाबे में खाने खाने के लिए रूकती है जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। यहाँ पीड़ित महिला को ढाबे के कर्मचारी ने खाना खिलाया फिर शाम होने से महिला को ढाबे में ठहरने की बात कही जिस पर महिला भी राजी हो गयी। जिसके बाद उस कर्मचारी ने महिला को ढाबे के एक कमरे में ले जा कर बंद कर दिया। वह कर्मचारी रात के 11 बजे के करीब आरोपी उस कमरे में जबरदस्ती घुस आया और महिला के मन करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे बलात्कार किया, आरोपी रोज सुबह महिला से ढाबे का काम कराता था और रात में उसके साथ दुर्व्यवहार करता था।
READ MORE : साइक्लोन मैंडूस के असर से गड़बड़ाया मध्य प्रदेश का मौसम, कहीं हल्की बारिश तो कहीं कड़ाके की ठण्ड
इन सब के बाद आरोपी के साथी ने भी महिला के साथ अनाचार किया। इस घटना के 3 दिन बाद ढाबे का मालिक भी ढाबा पहुंचा था। उसने भी इन सब के साथ मिलकर महिला से समुहीं दुष्कर्म किया और पीडिता को ये बात पुलिस को बताने से मना किया और जान से मरन्र की धमकी दी जिसके बाद सारे आरोपी महिला को बंधक बनाकर रखे हुए थे। एक दिन अचानक जब ढाबे में कोई नहीं था तब महिला वहां से भाग निकली और सीधे स्थानीय पुलिस थाने पहुंची। और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पति ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
विवाद के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला के पति ने मैहर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने आसपास के इलाके में तलाश भी की। मंगलवार को जब पत्नी घर पहुंची, तब हैवानियत के बारे में पता चला। इसके बाद पत्नी को लेकर वह थाने पहुंचा। जहां महिला ने सारे आरोपियों के नाम पुलिस को बताई है।
latest news Videos यहां देखें: