MP Board Result 2025 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की गई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शिक्षा मंडल ने परीक्षाओं के परिणाम तैयार कर लिए है और मई माह के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने शिक्षा मंडल को मई महीने में परीक्षाओं के परिणाम जारी करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मंडल मई में रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार 80 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। शेष मूल्यांकन जल्द ही कर लिया जाएगा। बता दे कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक हुई आयोजित की थी। जिसमें करीब 17 लाख छात्र शामिल हुए थे।
ऐसे चेक करे रिजल्ट
सबसे पहले mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर "MP Board 10वीं रिजल्ट 2024" या "MP Board 12वीं रिजल्ट 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर आपको रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा।
सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा उसे सेव करें या प्रिंट भी निकाल सकते हैं।