Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी आएंगे छग :
केंद्रीय कोल व खनन मंत्री जी किशन रेड्डी दो दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी सीएम साय से मुलाकात करेंगे। साथ ही सबसे बड़ी कोयला खान गेवरा की भी समीक्षा करेंगे। आपको बता दें कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नए सीएमडी हरीश दुहन है जिनके पदभार संभालने के बाद कोयला मंत्री का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा।
दो जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस बीच वह महासमुंद और धमतरी जिले में आयोजित किए गए कर्यक्रम में शामिल होंगे। इस कड़ी में मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड रवाना होंगे, और में 12:55 बजे मुख्यमंत्री धमतरी पहुंचेंगे, जिसके बाद 1:00 बजे वह धमतरी, रांकीबाई, मदनवाड़ा धाम में आयोजित कंवर पैंकरा महासभा और आदिवासी जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे।
सुशासन तिहार का तीसरा दिन :
छत्तीसगढ़ में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का आज तीसरा दिन है। इसका आयोजन तीन चरणों में हो रहा है। जहां पर जनता की परेशानियों का निराकरण होगा। समाधान शिविर जनसमस्या निवारण के लिए लगेंगे। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं पर संवाद और समीक्षा होगा। इसके आवेदन लोगों से 8 से 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे। दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों की एक महीने में निराकरण की कोशिश होगी। 5 से 31 मई यानि तीसरे चरण में समाधान शिविर का आयोजन होगा, और समीक्षा बैठकें और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होंगी, इसके अलावा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव समाधान शिविरों में शामिल होंगे।
भगवान महावीर स्वामी की आज जयंती :
आज भगवान महावीर स्वामी की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर महापौर के निर्देश पर महावीर जयन्ती पर्व के कारण आज सम्पूर्ण रायपुर नगर पालिक निगम में मांस - मटन बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान अगर किसी को दुकान, होटलों में मांस की बिक्री करते पाया गया तो उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगर निगम प्रशासन इसकी निगरानी करेगी। भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर्व के पावन अवसर सभी जैन धर्मावलम्बियों सहित समस्त नागरिकों को अपने जीवन में अहिंसा सहित सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है।
छग में बदला मौसम का मिजाज :
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। जिसके चलते कल देर रात रायपुर में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई है। वहीं आज भी छग में अंधड-बारिश की संभावना है। बता दें कि रायपुर के अलावा राज्य के कई इलाकों में भी बुधवार को आंधी-अंधड़ आए हैं। गुरुवार को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों खासतौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं।
गुजरात अधिवेशन से लौटेंगे कांग्रेस नेता :
छत्तीसगढ़ के नेता कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन से आज वापस लौटेंगे। इस कांग्रेस अधिवेशन में 50 नेता शामिल हुए। ये सभी कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ लौट रहे हैं। जो दोपहर 1 बजे अहमदाबाद से रायपुर पहुंचेंगे।