Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"
मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम :
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस बीच वह यहां पर कई अहम बैठकों और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसके लिए सबसे पहले भाजपा कार्यालय जाएंगे जहां पार्टी की बैठक में सुबह 10 बजे शामिल होंगे। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय से दोपहर 12:45 बजे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। और मुख्यमंत्री मंत्रालय में आयोजित किए गए गृह विभाग की समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे। इस बीच वह नक्सल मोर्चे पर चल रही गतिविधियों और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे।छत्तीसगढ़ की सुरक्षा और प्रशासनिक रणनीतियों को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बता दें कि लगातार मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रहे हैं, वहीं आज गृह विभाग की बारी है। इसके बाद सीएम निवास आएंगे।
बिलासपुर दौरे पर रहेंगे राज्यपाल :
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर जिले का दौरा करेंगे। इसके लिए वह रायपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होंगे और 6:15 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शाम 6:30 बजे शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल बिलासपुर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन वह रायपुर के लिए सुबह 10:30 बजे रवाना होंगे।
रेल यात्रियों को मिलेगा सम्मान और पुरस्कार:
यात्रियों के अनुभवों को साझा करने के लिए भारतीय रेलवे ने ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता में रोचक रेल यात्रा वृत्तांत लिखने वाले और हिंदी में मौलिक प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। ये कहानी पूरी तरह मौलिक होना चाहिए। और कहानी की लंबाई लगभग 3000 से 3500 शब्दों के बीच होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी 31 जुलाई 2025 तक अपनी कहानी जमा कर सकते हैं। यह पहल यात्रियों को भारतीय रेल के साथ उनके अनुभवों को प्रोत्साहित करेगी, साथ ही इसे देशभर के लोगों तक पहुंचाने का भी उन्हें अवसर प्रदान करेगी।