Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"
त्रिस्तरीय पंचायत में दूसरे चरण की आज मतगणना :
प्रदेश में आज त्रिस्तरीय पंचायत में दूसरे चरण की मतगणना होनी है। ये मतदान पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए हुआ था। जिसमें 43 विकासखंडों में दूसरे चरण का मतदान हुआ है। बता दें पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कुल 77.06% मतदान हुआ था। जिसमें पुरुष ने 76.2%, महिलाओं ने 77.88%, अन्य में 6.59% मतदान किया है। वहीं आज 43 विकासखंडों में आज दूसरे चरण के परिणाम जारी होंगे।
सीएम जाएंगे निज निवास बगिया :
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 61वाँ जन्मदिवस हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने निज निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। जिसके लिए आज 10:30 बजे रायपुर से निज निवास बगिया जाएंगे, इस दौरान सीएम निज निवास में 61वें जन्मदिवस पर सत्यनारायण व्रत कथा का कार्यक्रम करेंगे। जिसके बाद वह शाम 5.30 बजे के करीब वापस रायपुर लौटेंगे।
दूसरे चरण में भी बीजेपी ने लहराया परचम :
छत्तीसगढ़ में कल हुए त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरा चरण में मतदान संपन्न हो गया है। वहीं बीजेपी ने दूसरे चरण के मतदान में भी अपना परचम लहराया है। बता दें भाजपा ने इस दौरान 127 जिला पंचायतों में 97 में कब्जा किया है। इसके अलावा 21 स्थानों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते है। और 3 स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया। 1 में कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य की जीत हुई, तो 1 क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का खुला खाता है।