MP High Court 300 Judge Transfer: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने बीते दिन अधीनस्थ अदालतों के 300 से ज्यादा न्यायाधीशों के ट्रांसफर कर दिए, तो वही 159 सिविल जजों की पदोन्नति भी की गई है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। हाईकोर्ट के इस कदम से राज्य में न्याय प्रणाली में सुधार होने की उम्मीद की जा रही है।
विभिन्न जिला में पदस्थ 300 से ज्यादा जजों का ट्रांसफर
बता दें कि हाईकोर्ट में ओएसडी मुकेश रावत को रजिस्ट्रार जिला सतना का दायित्व दिया गया है। विभिन्न जिला न्यायालय के 46 सिविल न्यायाधीश के ट्रांसफर हुए हैं। विभिन्न जिला न्यायालय में सदस्य 159 सिविल न्यायाधीश की पदोन्नति भी हुई है। 109 सिविल न्यायाधीश का भी ट्रांसफर हुआ है। कुछ विशेष न्यायाधीशों का भी तबादला किया गया था। कुल मिलकर प्रदेश के विभिन्न जिला सत्र न्यायालय में पदस्थ 300 से ज्यादा जजों का ट्रांसफर (Transfer of judges) किया गया है।