Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते है। जिसका प्रभाव ब्रह्मांड की सभी चीज़ो के साथ साथ राशियों पर भी पड़ता है। इसी कड़ी में आज बुध ग्रह के राजकुमार शनि की राशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं।। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि यह गोचर 6 राशियों के लिए बेहद शुभ है। तो वही मेष, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर मुश्किलें बढ़ा सकता है। जिसके चलते इन राशियों के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
बता दें कि बुध को वाणी, त्वचा, कारोबार, संचार इत्यादि का कारक माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध को ग्रहों में सबसे सुंदर भी माना जाता है। कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से तर्क शक्ति अच्छी होती है। व्यक्ति बुद्धिमान होता है। आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व की प्राप्ति होती है। लेखन, पत्रकारिता, वकालत, अकाउंटेंट, काव्य से जुड़े लोगों को लाभ होता है।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अनुकूल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी बुध का यह गोचर शुभ साबित होगा। अध्यायमिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति मिल सकती है।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। विवाह का प्रस्ताव आ सकता ह। ससुराल पक्ष की ओर से सहायता मिलेगी। इनकम में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर सफलता के द्वार खोलने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को इस दौरान फायदा हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि के जातकों के लिए भी बुध का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अटका धन वापस मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी इस दौरान लाभ होगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बुध का यह गोचर अनुकूल रहेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। विवाह के योग भी बना रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा