रायपुर। राजधानी रायपुर में आज नगर निगम MIC सदस्यों की महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। जहां पर उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की घोषणा कर उसकी सूची जारी की है। इस बीच मिनल चौबे ने कहा 14 MIC सदस्यों के नाम का ऐलान किया है। MIC गठन से शहर के विकास को गति मिलेगी।
MIC मेंबर की घोषणा :
इस लिस्ट में लगभग 14 मेंबर की घोषणा की गई है। जिसमें दीपक जायसवाल को लोक कर्म विभाग, डॉ. अनामिका सिंहको सामान्य प्रशासन विधि कार्य विभाग, सरिता आकाश दुबे को महिला एवं बाल विकास विभाग और अमर गिदवानी को संस्कृति पर्यटन विभाग साथ ही भोलाराम साहू को पर्यावरण उद्यानिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, सफाई, पेयजल, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, नगर निवेश जैसे विभागों के नाम इसमें शामिल है। MIC सदस्यों के नाम विधायकों, सांसदों की मंजूरी से तय किया गया है।
महापौर मिनल चौबे का बयान :
वहीं MIC सदस्यों के ऐलान पर मिनल चौबे ने कहा कि, सभी जीते हुए 60 सदस्य योग्य है विद्वान है, मगर 14 सदस्य नियुक्त करने की बाध्यता है। चारों विधानसभा क्षेत्र कवर हो जाए इसका ध्यान रखा गया। सभी को अनुभव के आधार पर विभाग सौंपे गए, महिलाओं को भी मौका मिला है, जल्द ही जोन अध्यक्षों के नाम का ऐलान होगा, और एजाज ढेबर के कार्यकाल के अवैध कार्यों पर कार्यवाही होगी।
सड़कें सुव्यवस्थित और बेहतर हो यह रहेगा प्रयास: मनोज वर्मा
नव नियुक्त MIC सदस्य मनोज वर्मा ने इस सन्दर्भ में कहा, निगम की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिले हैं। शहर का तेजी से विकास हो यह प्राथमिकता रहेगी। अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की जाएगी। MIC सदस्य बनाने वरिष्ठों को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही MIC सदस्य दीपक जायसवाल ने कहा शहर की सड़कें सुव्यवस्थित और बेहतर हो यह प्रयास रहेगा।
