CM Biren Singh Resigns : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफ राज्यपाल को सौंपा है। बीरेन सिंह ने मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बाद यह कदम उठाया है। बीरेन सिंह ने इस्तीफा देने से पहले रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफे में बोले बीरेन सिंह
सीएम बीरेन सिंह ने अपने इस्तीफे में कहा है कि आजतक मणिपुर के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। इसके लिए मैं केंद्र सरकार का आभारी हूं। सरकार ने समय पर कार्रवाई की, हमारी और राज्य की मदद की, विकास कार्य किए। हमने मणिपुरी में कई परियोजनाएं शुरू की। आगे भी केंद्र सरकार इसी तरह काम करती रहे, ये मेरा अनुरोध है।
मणिपुर हिंसा में 250 की मौत
आपको बता दें कि मणिपुर में साल 2023 से जातीय संघर्ष को लेकर हिंसा जारी है। हिंसा के चलते राज्य दो हिस्सों में बंट गया है। घाटी में मेइती समुदाय तो पहाड़ियों पर कुकी समुदाय है। मणिपुर हिंसा में अबतक 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 60 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए। कई जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है तो कई जगाहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद है।