रायपुर: महतारी वंदन योजना की फरवरी माह में 12वीं किश्त राशि जारी कर दी गई है, जिसके तहत 69 लाख 53 हजार 994 महिलाओं के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि डाली गई है। महतारी वंदन योजना की शुरुआत साल 2024 में मार्च महीने से की गई थी, जिसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता राशि यानि साल में 12000 रुपए दी जा रही है, तो चलिए जानते हैं आखिर 33 जिलों में से कौन- कौन से जिले में कितने रुपए बांटे जा रहे और कितनी महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है....
बस्तर जिले में 1,91,609 हितग्राहियों को मिल रहा लाभ:
जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 महतारियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 महतारियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में 2,13,300 महतारियों को 19.79 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बस्तर जिले में 1,91,609 महतारियों को 18 करोड़ 87 हजार रुपए, बेमेतरा जिले में 2,52,906 महतारियों को 23.96 करोड़ रुपए और बीजापुर जिले में 38,273 महतारियों को 3.67 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया।
जांजगीर-चांपा में 26.91 करोड़ रुपए की राशि अंतरित:
इसी प्रकार बिलासपुर जिले में 4,22,741 महतारियों को 39.54 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा जिले में 54,579 महतारियों को 5.16 करोड़ रुपए और धमतरी जिले में 2,34,046 महतारियों को 21.76 करोड़ रुपए की सहायता दी गई। दुर्ग जिले में 4,02,211 महतारियों को 38.33 करोड़ रुपए और गरियाबंद जिले में 1,81,791 महतारियों को 16.75 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 95,401 हितग्राहियों को 8.72 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली। जांजगीर-चांपा जिले में 2,88,420 महतारियों को 26.91 करोड़ रुपए, जशपुर जिले में 2,30,609 महतारियों को 21.50 करोड़ रुपए और कबीरधाम जिले में 2,53,149 महतारियों को 23.53 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।
महासमुंद जिले में 3,22,519 हितग्राहियों को मिल रहा लाभ :
कांकेर जिले में 1,83,279 महतारियों को 17.46 करोड़ रुपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 1,16,472 महतारियों को 10.99 करोड़ रुपए, और कोंडागांव जिले में 1,39,784 महतारियों को 13.08 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। कोरबा जिले में 2,93,353 महतारियों को 27.34 करोड़ रुपए, कोरिया जिले में 59,625 महतारियों को 5.62 करोड़ रुपए और महासमुंद जिले में 3,22,519 महतारियों को 30.11 करोड़ रुपए की राशि का वितरण हुआ।मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1,00,895 महतारियों को 9.70 करोड़ रुपए, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 81,831 महतारियों को 7.59 करोड़ रुपए और मुंगेली जिले में 2,12,511 महतारियों को 19.44 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।
सुकमा जिले में 52,065 हितग्राही ले रहे लाभ :
नारायणपुर जिले में 27,258 महतारियों को 2.54 करोड़ रुपए, रायगढ़ जिले में 3,03,934 महतारियों को 27.72 करोड़ रुपए और रायपुर जिले में 5,31,558 महतारियों को 51.19 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। राजनांदगांव जिले में 2,56,724 महतारियों को 24.22 करोड़ रुपए, सक्ती जिले में 1,98,777 महतारियों को 18.22 करोड़ रुपए और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1,89,156 महतारियों को 16.67 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। सुकमा जिले में 52,065 महतारियों को 4.91 करोड़ रुपए, सुरजपुर जिले में 2,15,518 महतारियों को 20.29 करोड़ रुपए और सरगुजा जिले में 2,31,456 महतारियों को 21.38 करोड़ रुपए की राशि बांटी गई है।