भोपाल : मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं और अत्याचार के मामले आए दिन सामने आ रहे है। लगातार बढ़ते आकड़ों को देखते हुए आज मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेंगी और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। बता दें कि प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप, हत्या और लूट की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। जिसको देखते हुए आज महिला कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करेंगी।
महिला कांग्रेस आज दोपहर 2 बजे करेगी प्रदर्शन
बता दें कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस आज दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास धरना देगी और सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
महिला सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त नहीं
मध्य प्रदेश में बच्चियों से लेकर महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिसकी वजह से महिलाओं के उपर जुर्म बढ़ता जा रहा है। इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस सरकार को जगाने का काम करेगी। ताकि महिलाओ के उपर बढ़ते जुर्म और अत्याचार पर लगाम लगाया जा सके।