Instagram Trending song : भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव के कई गाने इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किए गए अभिनेत्री माही श्रीवास्तव के 14 गाने मिलियन व्यूज के साथ मिलियन क्लब में शामिल होकर धूम मचा रहे हैं। इन गानों में अभिनेत्री माही अपनी खूबसूरती से जलवा बिखेर रही है। और उनके अभिनय ने भी खूब तारीफें बटोरीं हैं। बता दें कि इस म्यूजिक कंपनी से रिलीज गानों में अपने अभिनय से खूबसूरत अदाकारा लोहा मनवा दिया। उनके रिलीज हुए सभी गाने में अलग-अलग सिंगर की आवाज पर माही ने अपनी अदाओं का जादू बिखे रा है।
अभिनेत्री माही के ट्रेंडिंग सॉन्ग :
माही के ट्रेंडिंग गानों में सबसे ज्यादा सिंगर गोल्डी यादव के द्वारा गाया गया 'पिया काला साड़ी' इनमें से एक हैं। वहीं सिंगर शिवानी सिंह का 'फस जाइब दोसरा से' 'काला साड़ी' जिसे सिंगर शिल्पी राज ने अपना आवाज दिया है, 'दिलवा में समा गईला' को प्रियंका सिंह ने और 'सइयां से जरूरत' को सिंगर कल्पना पाटोवारी, तो 'ननदो हम त झार के चलब' को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इसके अलावा 'जान मारे हंस के तकलका' को खुशी कक्कड़,'दिलवा में समा गईला' को प्रियंका सिंह,' 'टोना लागो ना' को प्रियंका सिंह ने, सवतिया प मरे लगला' को शिल्पी राज ने आवाज दी है। बतादें ये सभी गाने इस समय ये गाने इंस्टाग्राम पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। इसके अलावा 'लाग जाला मरचा पिया', 'प्यार में जाओ या भाड़ में जाओ', और 'रसभरी' साथ ही डार्लिंग कहेले' को प्रियंका सिंह ने गाया है,और शिल्पी राज ने 'दूल्हा देहाती चाही' को गाया है।इंस्टाग्राम के ट्रेंडिंग 14 गानों को इन सभी सिंगरों ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है।
'तहेदिल से सभी ऑडियंस को मैं धन्यवाद देती हूं!' :
वहीं इंस्टाग्राम पर एक साथ 14 गानों के ट्रेंडिंग में आने के बाद अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अपने सोशल मिडिया में ट्वीट कर कहा कि, 'मुझे बहुत खुशी है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से मेरे जितने गाने आए हैं, वह सब मिलियन क्लब में शामिल हुए हैं। साथ ही साथ जो कि इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में हैं, वह तो ऑडियंस के बीच काफी धूम मचा रहे हैं। जिसके लिए तहेदिल से सभी ऑडियंस को मैं धन्यवाद देती हूं!'
बेहतर काम करने की मिली प्रेरणा :
वहीं इस सन्दर्भ में फिल्म प्रोड्यूसर और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि, 'इन सभी गानों पर इंस्टाग्राम परकई क्रिएटर रील बन रहे हैं, जिसे देखकर लोगों का रुझान भोजपुरी गानों की तरफ बढ़ रहा है, इससे हमें बहुत खुशी हो रही है। जिससे अब हमें और भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिल रही है।'