Shukra Gochar 2025 : ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में शुक्र भी 12 मार्च को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे है। जिसके चलते 3 राशियों की किस्मत रातों रात बदल जाएगी। हालांकि कुछ राशियों पर इस गोचर का अशुभ प्रभाव भी पड़ेगा। ऐसे में सभी राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन 3 राशि के लिए यह गोचर बेहद शुभ है। .. तो चलिए जानते है कौन सी है वो खास राशियां ....
बता दें कि जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। उस व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं से भरा होता है। समाज मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। व्यक्तित्व आकर्षक होता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। करियर में तरक्की और कारोबार में मुनाफा होता है।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों पर असुरों के पुरोहित शुक्र मेहरबान रहेंगे। मनचाही नौकरी की तलाश पूरी होगी। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। बॉस आपकी प्रशंसा भी कर सकते है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। कारोबार में मुनाफा होगा। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के जातकों के लिए भी राहु का नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा होगा। इस दौरान कोई भी काम या योजना शुरू करने से फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल फायदेमंद साबित होगी। इनकम में वृद्धि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में फायदा ही फायदा होने वाला है। वेतन वृद्धि और प्रमोशन की खबर मिल सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पैसों की बचत करने में आप सफल होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी।