Trigrahi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह और नक्षत्र एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में 29 मार्च को मीन राशि में ग्रहों का महाकुंभ लगेगा वही इस दिन आंशिक सूर्य ग्रहण( Surya Grahan) भी पड़ने वाला है, ऐसे में एक ही दिन शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग देखने को मिलेगा। जो की तीन राशियों के लिए बेहद खास है।
इतना ही नहीं इस खास दिन पर मीन राशि में बुध सूर्य की युति से बुधादित्य, शुक्र सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग और शुक्र, राहु और मीन की युति से त्रिग्रही योग बना है, जो 3 राशियों के लिए शुभ साबित होगा।तो आइये जानते है कौन सी है वो राशियां .....
त्रिग्रही राजयोग और राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि :त्रिग्रही योग जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा कमा सकते है। आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बुधादित्य योग से आय में वृद्धि हो सकती है।संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। करियर में नए अवसर मिल सकते है।शुक्रादित्य राजयोग से शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि: त्रिग्रही योग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में चली आ रही समस्याएं का समाधान निकलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव काफी कम हो सकता है।बुधादित्य राजयोग से रूके अटके काम पूरे होंगे। काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। बेरोजगारों को नौकरी और नौकरीपेशा को पदोन्नति और इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते है। शुक्रादित्य राजयोग से भाग्य का साथ, लव लाइफ अच्छी ,आय में वृद्धि और स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि: त्रिग्रही योग और राजयोग का बनना जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा।आर्थिक तंगी से निजात मिलेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होग। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। बुधादित्य राजयोग से आकस्मिक धन लाभ ,करियर में नए अवसर और रूके अटके कामों को गति मिल सकती है।जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। व्यापारियों को उधार वापस धन मिल सकता है। सेहत के मामले में भी आप लकी साबित हो सकते हैं।