छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश में हादसे का शिकार होने के चलते आए दिन लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में भीषण सड़क हादसे की ताजा खबर विदिशा से आ रही है। जहां सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। यह हादसा देर रात विदिशा शमशाबाद रोड़ करारिया के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
दोनों दोस्त विदिशा से शमशाबाद जा रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार बाइक में सवार होकर दो दोस्त विदिशा से शमशाबाद जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। जिसकी वजह से बाइक में सवार दोनों युवकों में से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की मौत हो गई। हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने मृतक की पहचान रवि विश्वकर्मा के रूप में की
पुलिस ने मृतक की पहचान रवि विश्वकर्मा के रूप में की है। जो की शमशाबाद का रहने वाल था। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त किसी काम से घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शासकीय कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ हादसा
इसके साथ ही छिंदवाड़ा में शासकीय कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने के दौरान एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पिता शंभू प्रसाद पटेल (45 वर्ष) निवासी सुमेलागांव, जिला सीधी के रूप में हुई है। जो वैष्णवी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टरों ने मजदूर को किया मृत घोषित
जानकारी के अनुसार, संतोष पटेल बिछुआ में बन रही शासकीय कॉलेज की इमारत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। साथी मजदूरों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।