Kunkuri Nikay Results : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। धीरे धीरे कई क्षेत्रों से चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए है। कई निकायों पर बीजेपी कब्जा करने में कामयाब हुई है तो कुछ जगाहों पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। सूरजपुर में कांग्रेस ने चुनाव जीत लिया है। तो वही कांकेर में बीजेपी ने 73 साल बाद कांग्रेस के किले को रोंदते हुए जीत दर्ज कर ली है।
सीएम साय को बड़ा झटका
इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कुरकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने चुनाव जीत लिया है। विनय की जीत अहम मानी जा रही है, क्योंकि कुरकुरी नगर पंचायत सीएम साय के गढ़ में आती है। खुद सीएम साय कुरकुरी विधानसभा से विधायक है। विनय शील ने भाजपा के सुतबल यादव को करारी शिकस्त दी है। यादव कुल 81 वोटों से चुनाव हारे है।
कौन हैं विनयशील?
आपको बता दें कि विनय शील कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बड़े पदों पर रहे है। शील को पूर्व सीएम बघेल का करीबी माना जाता है। विनय उनके राजनीतिक सलाहकार रहे है। विनय शील ने अन्ना हजारे के साथ किसाना आंदोलन के दौरान काम किया है। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।
कांकेर में बीजेपी की बंपर जीत
छत्तीसगढ़ की कांकेर नगर पालिका सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अरूण कौशिक ने चुनाव जीत लिया है। कौशिक ने 3813 वोटों से चुनाव जीता है। वही बीजेपी ने 11 वार्डो में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में 9 वार्ड आए है। कांकेर में बीजेपी की जीत सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। क्योंकि यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर बीजेपी—कांग्रेस में कड़ी टक्कर रही, लेकिन बीजेपी ने बाजी मार ली। कांकेर नगर पालिक में 21 वार्ड है।
5 निगम पर बीजेपी का कब्जा
अंबिकापुर : बीजेपी की मंजूषा भगत ने जीता चुनाव
चिरमिरी : बीजेपी के रामनरेश राय ने जीता चुनाव
जगदलपुर : बीजेपी के संजय पांडेय ने जीता चुनाव
राजनांदगांव : बीजेपी के मधुसूदन यादव ने जीता चुनाव
रायगढ़ : बीजेपी के जीववर्धन चौहान ने जीता चुनाव