Jacqueline Fernandez's mother dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल रविवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां किम फर्नांडीज का निधन हो गया। पिछले 13 दिनों से एक्ट्रेस की मां मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। किम की मौत के बाद उनका देह शरीर लेने जैकलीन के पिता अस्पताल पहुंचे थे। जिसके बाद सांताक्रूज के श्मशान घाट में क्रिश्चियन धर्म के अनुसार उनका अंतिम संस्कार हुआ।
अस्पताल में ली अंतिम सांस :
मिली जानकारी के मुताबिक जैकलीन की मां को 24 मार्च को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद इमरजेंसी में उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इन दिनों लगातार ही उनकी हालत गंभीर थी। जिसके बाद आज लीलावती अस्पताल में उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।
लाइमलाइट से रहतीं थीं दूर :
जैकलीन की मां किम फर्नांडीज मूल रूप से कनाडाई और मलेशिया की निवासी थीं। उन्होंने अपने पति एलरॉय फर्नांडीज के साथ अपना अधिकांश जीवन बहरीन में ही बिताया। एलरॉय फर्नांडीज श्रीलंका के पूर्व संगीतकार थे।इन दोनों के चार बच्चे हैं, जिसमें से जैकलीन सबसे छोटी और काफी मशहूर हैं। जैकलीन की मां अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की माताओं की तरह न ही वो ज्यादा मीडिया के सामने आती थीं, और लाइमलाइट में नहीं रहती थीं। उनका स्वभाव काफी अच्छा था।