जबलपुर : मध्यप्रदेश में इन दिनों तीखी गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में अभी से पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चला गया है। जिसके चलते गर्मी ने जहां लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। तो वही बढ़ते तापमान को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर ने एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। जिसके चलते अब स्कूल सुबह 7.30 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी। जबकि पहले आदेश में स्कूलों का समय 1 बजे तक संचालित करने के दिए गए थे।
सुबह की पाली में होगा स्कूल का संचालन
जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना द्वारा जारी आदेश के तहत स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक होगा। यह आदेश सभी क्लास के लिए लागू कर दिए है। कलेक्टरो ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया हैं। यह आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और सीएसई स्कूलों में 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेंगे।