रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त डीजीपी अरुण देव गौतम ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद हमारे चैनल आईएनएच 24x7 से खास चर्चा में उन्होंने कहा कि, पुलिस की प्राथमिकताओं में बेसिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था रहेगी। उस दिशा में जो बाधा है, हम उससे लड़ेंगे। नक्सलवाद से हम पूरी मुस्तैदी से लड़ रहे हैं। केंद्र और राज्य के निर्देश के अनुसार हमारे जवान मोर्चे पर डटे हैं। लोग नक्सल विचारधारा को अब समझ चुके हैं। लोग अब उनसे दूरी बना रहे हैं और धीरे- धीरे नक्सलवाद समाप्ति की ओर है।
जुनेजा का कार्यकाल हुआ समाप्त
उल्लेखनीय है कि, DGP अशोक जुनेजा का कार्यकाल 4 फरवरी की शाम 5 बजे खत्म हो गया। शाम 6 बजे अशोक जुनेजा ने नए डीजीपी अरुणदेव गौतम को चार्ज दिया। अपने विदाई समारोह पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था सुदृढ़ की गई, अपराध नियंत्रण किया गया जो सराहनीय है।