Vipin Reshammiya : बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय फिल्म जगत के मशहूर सिंगर और अभिनेता हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। विपिन रेशमिया बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
लंबी बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 18 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। विपिन रेशमिया 87 साल के थे। विपिन रेशमिया बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थे।