Budh Uday 2025 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में 8 अप्रैल 2025 को मिथुन और कन्या राशि के स्वामी मीन राशि में उदित होने जा रहे है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि कुछ राशि के जातकों को इस गोचर का अच्छा लाभ मिलने वाला है, तो वही कुछ राशियों के जीवन में कई परेशानियां भी आ सकती है। तो आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां। ..
बता दें कि बुध का यह उदय विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह ग्रह संचार, बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक है। बुध 21 दिन बाद उदय होने जा रहे है। इससे किस राशि को फायदा होगा और नुकसान। चलिए जानते है ...
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध की यह साल शुभ साबित होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। धन में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में भी फायदा होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रमोशन मिल सकता है। निवेश पर फायदा होगा।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदित होना शुभ रहेगा। सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ सब अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली आएगी।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का उदय जीवन में खुशियां लाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्रों को इस तरह लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे।