Gold Price : दिवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार आने वाला है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना—चांदी खरीदना शुभ होता है। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी की खरीदी करने का मन बना रहे है तो यह खबर आपके लिए है। धनतेरस से पहले सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है।
दरअसल, देशभर के सराफा बाजारों में त्यौहार से पहले सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है, लेकिन राजधानी भोपाल में सोने के दामों में उतार चढ़ाव देखेने को मिला है। राजधानी में सोने के भाव की बात करे तो सोना 78 हजार 500 रूपये प्रति 10 ग्राम के करीब मिल रहा है।
क्या है सोने का भाव?
सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव की बात करे तो यह 78 हजार 692 प्रति 10 ग्राम है। सुबह सोने का भाव 78 हजार 700 था, लेकिन शाम तक सोने के भाव में 1 हजार 100 रूपये की गिरावट देखी गई और सोना प्रति 10 ग्राम 77 हजार 600 रूपये पहुंच गया है। वही 22 कैरेट सोने के बात करे तो इसका भाव 72 हजार 500 के करीब है। आर्थिक राजधानी इंदौर में सोना 80 हजार के करीब है।
चांदी के क्या भाव
चांदी की बात करे तो ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक चांदी 98 हजार 862 प्रति किलो है। चांदी का भाव 1 लाख रूपये से नीचे आ गई है। यानी के भाव में 138 रूपये की कमी देखी जा रही है।