Gajkesari Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ब्रह्मांड की हर चीज़ एक निश्चित समय में स्थान परिवर्तन करती है। जिसका असर इंसान के साथ साथ सभी चीज़ो पर पड़ता है। इसी कड़ी में 24 मार्च से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहे है। जो की तीन राशियों के लिए बेहद खास है। बता दें कि इस हफ्ते चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में मौजूद रहेंगे। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा।
ज्योतिष के मुताबिक, वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है, ऐसे में 24 मार्च को मन के कारक माने जाने वाले चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में वृषभ राशि में मौजूद गुरु बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी, जिससे गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण होगा, यह 26 मार्च तक बना रहेगा।यह 3 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है, आईए जानते है कौन सी है वो राशियां………
मकर राशि : चंद्रमा और देवदुरु बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से बने गजकेसरी राजयोग से जातकों को लाभ मिलेगा।लंबे समय चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। नौकरीपेशा को नए बेहतर अवसर मिलेंगे।अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है।पार्टनरशिप में व्यापार करने की सोच रहे है तो सफल होंगे। पिता, पिता और गुरुओं का पूरा साथ मिलेगा।
मेष राशि: गजकेसरी राजयोग जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव बढ़ेगा।लंबे समय से अटके और रुके काम पूरे हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नई नौकरी और नया व्यापार सफलता दिला सकता है।विदेशों से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे।
कन्या राशि : गजकेसरी राजयोग जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए काम में तेजी आएगी ।भूमि, वाहन और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति की सौगात मिल सकती है। संतान की ओर से आपको खुशियां मिल सकती है।अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
गजकेसरी योग सबसे अधिक महत्वपूर्ण
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शुभ योगों में गजकेसरी योग को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष में गुरु को ग्रहों का देवगुरु कहा जाता है, और यह शुभ ग्रहों में पहले स्थान पर होता है. गुरु के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में धन, समाज में मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है. वर्तमान में वृहस्पति वृष राशि में स्थित हैं, और वृहस्पति हर 13 महीने में अपनी राशि बदलते हैं।