इंदौर फायरिंग : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर में एक भाजपा महिला नेता के घर के पास फायरिंग हुई है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि 3 अज्ञात युवकों ने फायरिंग की है। मामले में पुलिस की जांच में सड़क पर खून के निशान भी मिले है। इलाके में फायरिंग होने के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।
पहुंची विधायक ऊषा ठाकुर
जानकारी के अनुसार इंदौर के छत्रीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में भाजपा महिला नेता शैलजा मिश्रा के घर के पास अज्ञात युवकों ने फायरिंग की है। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वही मामले की जानकारी लगते ही भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर मौके पर पहुंची और शैलजा मिश्रा से मुलाकात की।
मिले खून के निशान
फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सर्चिंग की। इस दौरान पुलिस को सड़क पर खून के निशान मिले है। हालांकि पुलिस की जांच में अबतक कोई घायल अस्पताल नहीं पहुंचा है। वही डीसीपी ऋषि कुमार मीणा के मुताबिक अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।