रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज राजधानी रायपुर में प्रेस वार्ता की है। ये PC एकात्म परिसर में आयोजित की गई। जहां पर वित्त मंत्री ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय बजट के सन्दर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि, मंत्री निर्मलासीता रमण ने कल केंद्रीय वित्त बजट पेश किया था। आज तेजी से भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। देश मोदी जी के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने साल 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। अब 3D आधार पर विकसित भारत बनाई जाएगी।
मिडिल क्लास टैक्स पेयर को प्रोत्साहन :
इसके आगे वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि, डेमोग्राफि, डिमांड और डेमोक्रेसी के तीन आधार पर विकसित भारत बनाना है। जिसके तहत मिडिल क्लास टैक्स पेयर को प्रोत्साहित करने के काम किया है। भारत को विकसित बनाने आम बजट को 2047 तक आगे बढ़ाने के रूप में देखा जाना चाहिए।
अधिकारों से वंचित न रहें व्यक्ति :
साथ ही मंत्री चौधरी ने कहा कि, मोदी जी ने केंद्रीय बजट में 'GYAN' के सूत्र को पिरोया है। A (अन्नदाता), Y (युवा), G (गरीब), A और N (नारी शक्ति)। उनकी सोच है कि, बजट में कृषि को लेकर बड़ी सौगात है। भारत विकसित होगा जब तो अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी अधिकारों से वंचित न रहें ।