Earthquake: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में शुक्रवार दोपहर आए शक्तिशाली भूकंप से भारी जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इसके झटके थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी देखने को मिला है। इसके अलावा भारत, बांग्लादेश और चीन समेत 5 पांच देशों में महसूस किए गए हैं। भूकंप के इस झटके का असर भारत के इंफाल, व कोलकाता के कुछ क्षेत्रों में भी देखा गया। भूकंप से दोनों मुल्कों में अब तक 150 मौतों की पुष्टि हो चुकी है और 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बैंकोंक को इमरजेंसी जोन घोषित कर दिया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वे दोनों ही देशों को यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। है
मांडले के पास था भूकंप का केंद्र :
बतादें कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शुक्रवार को इंफाल, मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले और कोलकाता में भी हल्के झटके महसूस किया गया है। मूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि आया यह भूकंप उथला था जिसकी गहराई मात्र 10 किलेमीटर थी, और इसका केंद्र मध्य शहर मांडले के पास था. जो मोव्यवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। बताया गया कि पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से 1.400 किलोमीटर दूर है।
नुकसान का पता लगाना मुश्किल :
मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के दो तेज झटके कुछ ही देर के अंदर आए। पहले भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। इसके 12 मिनट बाद 6.4 तीव्रता का झटका आया। म्यांमार में भूकंप दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास आया मांडले में दस लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। इस क्षेत्र में गृह युद्ध चल रहा है और कई जगहों पर इंटरनेट नहीं है। इसलिए नुकसान का पता लगाना मुश्किल है। म्यांमार में भूकंप से तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है।
मृतकों की संख्या में वृद्धि के आसार :
शुक्रवार की सुबहम्यांमार व थाईलैंड में भारी तबाही म्यांमार में 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में 150 लोगों की जान गई है। जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई। इस साइट पर 400 लोग काम कर रहे थे। इनमें से 8 लोगों के दबे होने की आशंका है। म्यांमार के माडले शहर में आए भूकंप एक मस्जिद और यूनिवर्सिटी पूरी तरह से दह गई और मलबे का ढेर बन गई। इन दोनों जगहों पर 150 लोगों के मरने को जानकारी सामने आई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकते है।