Real Name Shri Ram : आज के समय में प्राइवेट और सरकारी नौकरी पाने के लिए हमे कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है और इन परिक्षाओं में सबसे ज्यादा जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स से जुड़ी बाते पूछी जाती है। कई बार परिक्षाओं में ऐसे सवाल पूछे जाते है जिनके बारे में हमने सुना तो होता है, लेकिन उनकी असलियत के बारे में पता नहीं होता। इन्हीं में से एक सवाल ऐसा भी है जिसके बारे में देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोग जानते है, बच्चा-बच्चा उनका नाम लेता है, लेकिन उनका असली नाम क्या है, यह शायद ही बहुत कम लोगों को पता है।
कौन थे भगवान श्रीराम?
जी हां आज हम बात कर रहे है कि अयोध्या में जन्मे, राजा दशरथ के पुत्र, 14 साल का वनवास झेलने वाले, अहिंकारी रावण का वध करने वाले भगवान श्री राम की। भगवान श्री राम को कौन नहीं जानता। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण बड़े ही जोरों से चल रहा है। कहा जा रहा है कि 2024 की शुरूआत में राम लला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। भगवान श्रीराम का मंदिर इतना भव्य बनाया जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा मंदिर होगा।
क्या था भगवान श्रीराम का असली नाम?
भगवान श्री राम का जन्म कब हुआ था इसको लेकर शोधकर्ता बताते है कि भगवान श्री राम का जन्म 7323 ईसा पूर्व में हुआ था। यानि आज से करीब 9339 साल पहले हुआ था। आज के युग में उनका जन्म चैत्र मास की नवमी को मनाया जाता है, जिस हम रामनवमी कहते हैं। जबकि अन्य शोध के अनुसार श्रीराम का जन्म 5114 ईसा पूर्व 10 जनवरी को दिन के 12 बजकर 05 मिनट पर हुआ था। अब बात करते है भगवान श्रीराम के असली नाम की, भगवान श्री राम का असली और वास्तविक नाम दशरथ राघव था। अहिंकार रावण का वध करने के बाद उन्हें राम चंद्र नाम दिया गया था।