नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज 5 फरवरी को सुबह बजे से मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की है, वहीं प्रशासन की तरफ से भी मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदानकर्मी अपने पोलिंग बूथ पर ईवीएम लेकर पहुंच गए। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डालें जा सकेंगे।
पांच बजे के बाद इन्हें मिलेगा मौका :
अगर शाम 5:00 के बाद भी कोई वोटिंग लाइन में है तो उसे वोट डालने दिया जाएगा। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट है इन सभी सीटों पर आज चुनाव हो रहे हैं। सभी 70 सीटों पर 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। और लाइन में लगे लोगों को 5 बजे के बाद भी वोट देने का मौका मिलेगा। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह से शुरू हो गई है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच इस बार सीधा मुकाबला हो रहा है। हालांकि इस चुनाव में , कांग्रेस भी अपनी जमीन तलाशती नजर रही है।
दिल्ली में अब किसकी बनेगी सरकार :
ऐसे में आगामी 8 फरवरी को ही पता चलेगा कि दिल्ली की जनता ने आखिर किसे अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाया है। इस बार चुनाक के लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। जिसमें 699 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होगा इस बाद दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। बता दें कि चुनावी किस्मत का फैसला होगा। इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार यमुना में प्रदूषित पानी और खराब सड़कों का मुद्दा काफी चर्चाओं में रहा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचप होगा की दिल्ली में BJP या AAP पार्टी की सरकार बनेगी।