Clash in BJP Congress : लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ के सियासत में बवाल मच गया है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपस में झूमाझटकी हुई है भाजपा कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा कर दिया।
READ MORE : जवानों का हौसला बुलंद करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, फोटो गैलरी का करेंगे अवलोकन
कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा कार्यालय में चढ़ाई कर दी औए बीजेपी के पोस्टर पर कालिख फेंक दिया। जिसके जवाब में भाजपाइयों ने भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंचकर कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी। जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर पथराव किया। उन पर अंडे भी फेंके हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंककर जवाब दिया। इस पथराव में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
READ MORE : प्रेम संबंध के चलते अपने बच्चों की हत्यारन बनी एक माँ, गला घोंटकर की हत्या और बना डाली झूठी कहानी
पुलिस दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी रही। टर्निंग पॉइंट चौक से विधानसभा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। पथराव के बाद टर्निंग पॉइंट चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी कर दिया। इस वजह से आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। घटना की शुरुवात तब हुई जब कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे थे। यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा कार्यकर्ता भी झंडा लेकर सड़क पर आ गया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता करीब आधे घंटे तक एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते रहे, बवाल बढ़ता गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद नहीं थी। पास के थाने के 1 -2 कर्मचारी पहुंचे। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख एक बस भरकर फोर्स के जवान बुलाए गए।
Watch Latest News Videos: