रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही जासूसी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ है। कांग्रेस विधायकों ने रेकी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए सदन में लोकतंत्र की हत्या के नारे भी लगाए। वहीं हंगामा इतना बढ़ा की विपक्ष के सभी विधायक गर्भगृह तक पहुंचकर लगातार नारेबाजी की। जिसके बाद नारेबाजी करने वाले विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है।
लोकतंत्र के हत्या का आरोप :
भारी हंगामे को देखते हुए दन की कार्यवाही 10 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कांग्रेस विधायक लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगा रहे हैं। हंगामे को देखते हुए आसंदी से विस अध्यक्ष रमन सिंह ने हस्तक्षेप किया।
रेकी बंद करने की नारे के साथ बैठे धरने पर :
कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल को ठीक से चलने देने के लिए कहा है। सभी कांग्रेस विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान वे रेकी बंद करने के नारे लगा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष महंत की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है, जिसमें ट्रिपल इंजन की दादागिरी नहीं चलेगी के नारे लगाए जा रहे हैं।