मध्य प्रदेश के श्योपुर में बारिश ने ना सिर्फ लोगों को राहत दी है, बल्कि कूनो नेशनल पार्क में रहने वाले चीतों को भी खूब भा रही है। दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से लाए गए चीते भी इस मौसम का जमकर मजा ले रहे हैं।
मादा चीता गामिनी, जो इस साल मार्च में 6 शावकों को जन्म दी थी, अपने बच्चों के साथ बारिश में खेलते हुए देखी गई। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस मस्ती भरे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में गामिनी और उसके शावक बारिश में दौड़ते हुए, एक दूसरे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे इस मौसमी आनंद का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग गामिनी और उसके शावकों की मस्ती भरी अठखेलियों को देखकर खुशी जता रहे हैं।
केंद्रीय वन मंत्री के वीडियो को सीएम डॉ मोहन यादव ने शेयर किया है।