CG Vyapam Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के 200 पदों भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 7 अप्रिल से शुरू हो गए है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 2 मई 2025 है।
उक्त भर्ती की त्रुटि सुधार की तिथि 03 मई से 05 मई 2025 तक शाम 5 बजे तक निर्धारित है। एडमिट कार्ड 6 जून को जारी किए जाएंगे। संभावित परीक्षा तिथि 15 जून रविवार निर्धारित है। सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती का परीक्षा केन्द्र प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों बनाए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष के प्रोविजन पर नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि यह भर्ती सहायक विकास विस्तार अधिकारी 193 और बैकलॉग वैकेंसी के 7 पदों पर निकाली गई है।
CG Vyapam Recruitment 2025
कुल पद: 200
पदों का विवरण
- रिक्त और बैकलॉग 193 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 2
- बैकलॉग दिव्यांगजनों के लिए 5 पद
योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ग्रामीण विकास में पीजी उपाधि/ पीजी पत्रोपाधि धारित करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्राप्त है।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन रिटेन एग्जाम के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों को 85 प्रतिशत वेटेज और पीजी डिग्री धारकों को अतिरिक्त 15 अंक दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के समय समस्त प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
वेतनमान: लेवल 6, ग्रेड वेतन 2400 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ते एवं अन्य भत्ते देय होंगे।