Breaking News : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में CAF के एक जवान ने अपने दो साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचा ली। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
READ MORE : जुआ महफिल में पुलिस की दबिश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बाकि गन्ने की खेत में छुपे...
फायरिंग करने के बाद जवान मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान रात से ही तनाव में था। छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बस्तर संभाग में जवानों द्वारा अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जिसमें कई जवानों की मौत हो चुकी है।
latest news Videos यहां देखें:
https://youtu.be/gLzc6h7NB2E