रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आज भाजपा आज चार बड़ी बैठक करेगी। जिसमें नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों और निगम, मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की भी बैठक होगी। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश मंगलवार की रात को रायपुर पहुंचे। वहीं अब भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन आज बुधवार को सुबह यहां पर पहुंचेंगे। जिसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 9.30 बजे से बैठकों का दौर प्रारंभ होगा। इस बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और प्रदेश के कुछ मंत्री भी शामिल होंगे।
भाजपा नेताओं को मिलेगा मार्गदर्शन :
इस बैठकों में मुख्यरूप से नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के बाद महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने जन प्रतिनिधियों, निगम, मंडल, आयोग में नियुक्ति अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इन सभी को भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इसके बाद अब प्रदेश सरकार ने तीन दर्जन निगम, मंडल और आयोगों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है। आने वाले समय में बचे हुए निगम, मंडलों में नियुक्ति होनी है। इसी के साथ इस समय भाजपा के स्थापना दिवस पर लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं।
कामकाज का बताया जाएगा तरीका:
बैठकों के दौर में सबसे पहले सुबह को 9.30 से 10.30 बजे तक शिव प्रकाश और नितिन नवीन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें राष्ट्रीय नेता संगठन की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। इसके बाद 10.30 से 12:30 बजे तक निगम, मंडल और आयोग में नियुक्ति किए गार अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ बैठक होगी।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष लेंगे अध्यक्षों की बैठक :
तीसरी बैठक 12.30 से 1.30 बजे तक शिव प्रकार नितिन नवीन, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव प्रदेश के सभी मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। अंत में दोपहर 3.00 से 4.30 बजे तक निगमों के महापौर, समापति नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षा उपाध्यक्षों और जिला पंचायत के जिला अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ बैठक होती। इन बैठकों में शिव प्रकाश नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कामकाज को लेकर मार्गदर्शन मिलेगा कि किस तरह से काम करना है। इसी के साथ सभी का परिचय भी होगा।