रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज भाजपा महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता करेगी। ये PC आज सुबह 11:15 बजे के करीब भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित की जाएगी। जहां पर एक साल की उपलब्धि के साथ कई विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा निकाय चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा के नेता अपना दम दिखाएंगे।
वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस :
इस कड़ी में आज वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति के साथ बड़ी प्रेस कांफ्रेंस होगी। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा प्रेसवार्ता में शामिल होंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रफुल्ल विश्वकर्मा भी प्रेसवार्ता में शामिल होंगे।
ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित :
बतादें कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज रात चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र भी प्रतिबंधित होंगे। आज रात 12 बजे तक प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकेंगे। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे।