BJP PROTEST IN RAIPUR : छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में भाजपा नेताओं ने अवैध चौपाटी निर्माण के विरोध में मुखौटे लगाकर कांग्रेस के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। राजेश मूणत की अगुवाई में जारी इस आंदोलन में कुछ अलग तरह का विरोध प्रदर्शन भी दिखा।
READ MORE : गृह मंत्रालय की टीम आज पहुंचेगी जोशीमठ और हालातों का लेगी जायजा, जर्जर मकानों को गिराने का काम आज से शुरू
विकास ताश की गडि्डयां के साथ दिखे, लखमा खरीद रहे थे चखना, जुनेजा स्कूटर पर ढेबर को बिठाए घूमते नजर आए। कांग्रेस के मंत्री, विधायक और नेताओं का ये रूप भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धरा। भाजपा नेताओं ने मुखौटे लगाकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड के पास भाजपा नेता अवैध चौपाटी का विरोध कर रहे हैं।
READ MORE : रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम होने की सुचना निकली गलत, NSG की टीम ने ली यात्रियों के सामान की तलाशी
भाजपा के लोगों ने कांग्रेस नेताओं का मुखौटा लगाया भाजपा के प्रदर्शनकारी हर दुकान के बाहर विभागीय मंत्री का मुखौटा पहन कर युवा खड़े हो गए और दुकानों के माध्यम से उन विभागों की विफलताएं नाकामियां और भ्रष्टाचार को दिखाया । युवाओं ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य , सुरक्षा , कानून व्यवस्था , माफियाराज , भ्रष्टाचार , अपराध , सड़क , परिवहन , सामाजिक समरसता और नशे का कारोबार, अवैध शराब विक्रय जैसे विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस पूर्णतः विफल है।
latest news Videos यहां देखें: