रायपुर : प्रदेश में भाजपा पार्लियामेंट से पंचायत तक के संकल्प को पूरा करने में अब एक और कदम आगे बढ़ गई है। दरअसल बुधवार 5 मार्च को हुए 16 जिला पंचायतों में सभी जगह भाजपा के अध्यक्ष बन गए हैं। और कांग्रेस के हाथ खाली रह गए। वहीं दूसरी ओर दुर्ग में हुए एक हैरतअंगेज घटनाक्रम में अचानक कांग्रेस प्रत्याशी लापता हो गई है। कोरिया में भी जिला पंचायत चुनाव में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हो गई, जब भाजपा समर्थित दो प्रत्याशी मैदान में उतर गए। पार्टी ने मोहित राम पैकरा को अधिकृत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन पूर्व मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े इसके खिलाफ थे। भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोहितराम पैकरा विरोध के बाद भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इसी प्रकार 19 जनपद पंचायत में सरगुजा, कवर्धा, रायगढ़, सूरजपुर. राजनांदगांव, कोंडागांव एवं बालोद जिले में अध्यक्ष निर्वाचन का चुनाव हुआ। जिसमें बीजेपी के कार्यकर्ता विजयी हुए।
कांकेर में एक वोट कॉस :
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से किरण नरेटी ने और कांग्रेस से झरना ध्रुव ने नामांकन दाखिल किया। मतदान के उपरांत मतगणना प्रारंभ हुआ, जिसमें भाजप अधिकृत प्रत्याशी किरण नारेटी को 10 ओर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी झरना ध्रुव को 03 मत मिले। कांग्रेस का एक वोट क्रॉस हो जाने से कांबेसियों के चेहरे उत्तर गए। उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की ओर से दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनी तारा ठाकुर और कांग्रेस की ओर से सुलोचना मेश्राम के नामाकन दाखिल किया। तारा प्रकुर जीती। दंतेवाड़ा में हुआ टॉस से फैसला दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को बराबर 5-5 मत मिला है।
टॉस से हुआ अध्यक्ष पद का फैसला :
जिसमें भाजपा के नंदलाल मुडमी ने जीत हासिल की। वहीं गरियाबंदजिला पंचायत में गौरीशकर कश्यप, सूरजपुर से चंद्रमणि निर्विरोध, बस्तर जिला पंचायत में चेतमति कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बीजापुर जिला पंचायता से भाजपा की जानकी कोर्स ने जीत हांसिल की है। कोरिया में मोहित अध्यक्ष वंदना निर्विरोध उपाध्यक्ष कोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मोहित पैकरा और उपाध्यक्ष पदपर वंदना राजवाड़े निर्वाचित हुए हैं। मारी गहमागहमी के बीच निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इन जिलों में किया शानदार प्रदर्शन :
भाजपा ने बेमेतरा के बोरा जिले में भी एक तरफा जीत हासिल की है। जिला पंचायत की 14 सीटों में से भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी ने 10 मत प्राप्त किए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शशि प्रमा गायकवाड़ को सिर्फ 4 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की खुशबू वर्मा ने 10 वोट लेकर सुशीला जोशी को मात दी है। उपाध्यक्ष जिले में पहली बार हुए जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी श्रीमती द्रोपती कीर्तन चंद्रा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपन नाम निर्देशन पत्र जमा किया। वहीं उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के ही कमल किशोर पटेल ने अपना नामांकन जमा किया और निर्विरोध हो गए। सरगुजा संभाग के बलरामपुर को जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष की सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। यहां भाजपा विधायक उद्देश्वरी पैकरा के पति सिद्धनाथ पैकरा को हार का सामना करना पड़ा।बस्तर में भारतीय जनता पार्टी में इस बार पंचायत चुनावों में भी शानदार परफार्मेंस दिखाया है। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर वेदवती कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। वहीं बलदेव मंडाची उपाध्यक्ष बन गए।वेदवती कश्यप पूर्व भाजपई संसद दिनेश कश्यप की धर्मपत्नी और मंत्री केदार कश्यप की नाभी है।