रायपुर। देश भर में आज बीजेपी 46वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां स्मृति मंदिर में उन्होंने पार्टी का झंडा फहराया और संस्थापकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही नए कार्यकर्ता प्रशिक्षण भवन के निर्माण के लिए उन्होंने भूमिपूजन किया। प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओ के लिए प्रशिक्षण भवन बनाया जायेगा। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप और डिप्टी सीएम विजय शर्मा मौजूद थे।
बीजेपी कार्यकर्ता रहे मौजूद :
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जद्दालपुर स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान समस्त भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठजनों को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस दौरान राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, सांसद बस्तर महेश कश्यप, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, विद्याशरण तिवारी व निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई :
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जद्दालपुर के बीजेपी कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। इस बीच भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव,सांसद बस्तर महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी, कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी यहां पर उपस्थित थे।