रिपोर्टर - संदीप करिहार
बिलासपुर ब्रेकिंग। मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ से परेशान एक महिला ने फेसबुक में लाइव आकर खुदकुशी कर ली। मौत को गले लगाने से पहले फेसबुक में वीडियो पोस्ट कर अपनी आपबीती बताई और उसके बाद अपनी जान ले ली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित साईं मंदिर के पास की घटना है जहां बिलासपुर जिले में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
अश्लील हरकतों से थी परेशान
मृतका का नाम प्रियंका सिंह है जो कि तीन साल से कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित हो रही थी और अश्लील हरकतों से महिला और उसके बेटियों को भी परेशान किया जा रहा था। इस बात से तंग आकर महिला ने ख़ुदकुशी कर ली। ख़ुदकुशी करने से पहले महिला ने चौकाने वाले खुलासे किये हैं।
महिला ने इन लोगों पर लगाए आरोप
मृतिका ने आरोपियों के नाम लेते हुए हाईकोर्ट में एडवोकेट दीप्ती शुक्ला, दीप्ती शुक्ला का पति अनिल शुक्ला, श्रीराम ज्वेलर्स का प्रोप्राईटर विवेक अग्रवाल उर्फ़ विक्की अग्रवाल, पप्पू यादव , नागु राव, डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, साईं दरबार के पंडित के साथ ही उसके बेटे पर आरोप लगाया है कि करीब तीन साल पहले से इन लोगों के द्वारा मानसिक प्रताड़ना और अश्लील छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया गया है।
घर पर जलाने की कोशिश
महिला ने आगे कहा कि 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर उनको और उनकी बेटियों को घर पर जलाने की कोशिश की थी। घर पर पत्थरबाजी भी किया था। इन सब कारणों के चलते महिला ने फेसबुक में लाइव आकर खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घर पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।
मृतका प्रियंका सिंह