MP Bjp President : मध्यप्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ताओं को किसी बात का इंतजार है तो वो है नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा। बीते लंबे समय से नए भाजपा अध्यक्ष की अटकले लगाई जा रही है, लेकिन अध्यक्ष कौन होगा यह साफ नहीं हो पा रहा है। जबकि बीजेपी आलाकमान धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुकी है। तो वही दावेदार लगातार लॉबिंग करने में जुटे है।
इस दिन मिलेगा नया अध्यक्ष!
बीते दिनों खबरे आई थी कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद बीजेपी अपना नया अध्यक्ष चुन लेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बाद खबर आई की होली के पहले प्रदेश बीजेपी को अपना नया मुखिया मिल जाएगा, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ और अब अंदर खाने से खबर निकलकर सामने आई हैं कि बीजेपी नवरात्रि में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा करेगी।
बेंगलूरू मेंं होगा मंथन!
बीजेपी सूत्रों की माने तो बेंगलुरू में अखिल भारतीय प्रांत प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक 21 मार्च से 23 मार्च के तक आयोजित होगी। इस अहम बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोश भी शामिल होने जा रहे है। बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी इस सभा में हिस्सा ले सकते है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में बीजेपी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा होगी। साथ ही बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेशों के भाजपा अध्यक्ष को लेकर मंथन किया जाएगा।
दरसअल, बीजेपी द्वारा बनाए गए चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान का भोपाल दौरा अबतक नहीं तय हो पाया है। जिसके चलते प्रदेश संगठन और जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी नहीं हो सकी, ऐसे में माना जा रहा है कि बेंगलूरू में होने वाली संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी की रस्मअदायगी कर नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है।
बढ़ती जा रही दावेदारों की सख्या!
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चयन में रस्साकशी और विलंब के चलते दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते बड़े दावेदार अपनी मंशा पर पानी फिरता मानने लगे है। इतना ही नहीं राजनीतिक जानकार भी अब प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर बोलने से पीछे हटने लगे है। जानकारों का इतना जरूर कहना है कि बीजेपी नए अध्यक्ष के चयन में कोई विवाद मोल नहीं लेना चाहती है। इसी के चलते नए अध्यक्ष का नाम तय करने में इतना विलंब हो रहा है। खैर अब नवरात्रि में नए अध्यक्ष के नाम के ऐलान का इंतजार है।