AA22xA6 Announcement: टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। दरअसल बॉक्स ऑफिस 'पुष्पा 2 द रूल' से दहाड़ मरने के बाद वह नई फिल्म जिसका टाइटल AA22xA6 है। जिसके लिए तमिल डायरेक्टर और 'जवान' बनाने वाले एटली से चर्चा की है। इस फिल्म का अनाउंसमेंट एक्टर के बर्थडे पर की गई है, जिसका वीडियो काफी क्रेजी है।
नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट :
एटली अपनी आगामी फिल्म की प्लानिंग काफी समय से कर रहे थे। इसी बीच एक फिल्म की डील उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ पक्की कर ली है। बतादें कि AA22xA6 एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी, और एटली इसका निर्देशन करेंगे, वहीं फिल्म का निर्माण हॉलीवुड मेकर्स के साथ कोलैबोरेशन में होगा।फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में अल्लू अर्जुन, एटली, और सन टीवी के हेड साथ में नजर आए हैं। जो फिलहाल इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं।
हॉलीवुड मेकर्स के साथ आए नजर :
इस वीडियो में अर्जुन, एटली, वीएफएक्स और एनिमेशन टीम से मिलने के लिए लॉस एंजिल्स जाते देखे गए हैं जिसमें वे प्लेइंग स्टेशन गियर, विभिन्न मुखौटों और हॉलीवुड मेकर्स के साथ 3 डी एनीमेश का प्रयोग करते हुए नजर आए। ऐसे में फिल्म के अनाउंसमेंट से यह साफ हो जाता है कि ये फिल्म एक नेक्स्ट लेवल साइंस फिक्शन होने वाली है। जिसका एक्सपीरियंस भारतीय फिल्मों में अब तक दर्शकों को देखने को नहीं मिला होगा।